फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Contractors staged a strike in Pauri

Pauri News: पौड़ी में ठेकेदारों ने दिया धरना

Wed, 02 Oct 2024 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Contractors staged a strike in Pauri

विज्ञापन
पौड़ी। हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति ने बुधवार से लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान ठेकेदारों ने परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए गांधी जयंती के अवसर पर रामधुन भी गाई। बुधवार को लोनिवि परिसर में धरना देते हुए संघ के अध्यक्ष संतन सिंह नेगी, सचिव प्रदीप असवाल ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से 19 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। कहा कि ठेकेदार 10 करोड़ तक के काम प्रदेश के लोगों को ही देने, निविदा में स्थायी व मूल निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता करने, पांच करोड़ तक के कार्य सिंगल बिड सिस्टम से करने, केंद्र व राज्य सरकार के बजट के 80 फ़ीसदी तक के निर्माण कार्य प्रदेश के ठेकेदारों को देने तथा बड़े कार्यो को छोटे-छोटे कार्य में बदलने का अधिकार खंडीय कार्यालय के अधिशासी अभियंता को देने की मांग कर रहे हैं। चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन को जारी रहेगा। इस मौके पर उपेंद्र भटट, अरविंद नेगी, सुबोध नौटियाल, शोभाराम चमोली और सुनील नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed