फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Contractors angry over inviting tenders, roared in Forest and RES office

Pauri News: निविदाएं आमंत्रित करने पर ठेकेदार नाराज, वन व आरईएस दफ्तर में गरजे

Sat, 21 Sep 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Contractors angry over inviting tenders, roared in Forest and RES office
पौड़ी। आंदोलनरत होने के बावजूद भी निविदाएं निकाले जाने से ठेकेदारों का गुस्सा बरकरार है। शनिवार को मुख्यालय के वन व ग्रामीण निर्माण विभाग निविदा की सूचना मिलने पर ठेकेदार इन दोनों दफ्तरों में धमक उठे। आक्रोशित ठेकेदारों ने यहां न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि निविदा में शामिल होने आए दूसरे ठेकेदारों को बाहर का रास्ता दिखाया। जिस पर दोनों ही विभागों को निविदाएं रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति पौड़ी अब विभिन्न विभागों में निविदाएं आमंत्रित करने को लेकर आक्रोशित हो गई है। समिति से जुड़े ठेकेदारों ने शनिवार को वन व ग्रामीण निर्माण विभाग में निविदाएं निकाले जाने का विरोध किया। अध्यक्ष संतन सिंह नेगी की अगुवाई में आक्रोशित ठेकेदार वन व ग्रामीण निर्माण विभाग पहुंचे। कहा कि ग्रामीण निर्माण विभाग में दो ई-टेंडरिंग व वन विभाग में एक भौतिक निविदा आमंत्रित की गई थी। ठेकेदारों ने दोनों ही विभागों में नारेबाजी कर निविदाएं रद्द करवाई। साथ ही निविदा लेने पहुंचे ठेकेदारों को बाहर का रास्ता दिखाया। कहा कि समिति पिछले दो महीने से प्रदेशव्यापी आंदोलन पर हैं। जबकि विभाग अपने चहेते ठेकेदारों को अंदरखाने निविदाएं आवंटित कर रहा है। उन्होंने विभागों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने आरोप लगाया। इस मौके पर सचिव प्रदीप असवाल, उपेंद्र भट्ट, कुशाल सिंह, हरीश चंद्रा, आशीष थपलियाल, राहुल चंदोला, प्रदीप बुटोला, विनोद नेगी और जयकृत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed