फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Contract staff nurses tied black lace on the arm and protested

संविदा स्टाफ नर्सों ने बांह पर काला फीता बांधकर जताया विरोध

Tue, 25 May 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Contract staff nurses tied black lace on the arm and protested
संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा पर कड़ी नाराजगी जताई है। महासंघ से जुड़े कर्मियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में काला फीता बांध कर विरोध जताया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि परीक्षा रद्द नहीं की गई तो एक जून से सामूहिक अवकाश लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश भर में रिक्त 2621 स्टाफ नर्सेज के पदों पर भर्ती के लिए जून माह में लिखित परीक्षा प्रस्तावित है, लेकिन इन रिक्त पदों पर उपनल, संविदा, एनएचएम, पीआरडी व अन्य आउटसोर्स माध्यमों से तैनात स्टाफ नर्सेज ने भर्ती परीक्षा आयोजित कराए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इन कर्मियों का कहना है कि पूर्व से कार्यरत नर्सेज को वर्षवार वरिष्ठता के आधार पर नियमित नियुक्ति दी जाए। प्रस्तावित भर्ती परीक्षा के विरोध में मंगलवार से संविदा स्टाफ नर्सेज ने काला फीता बांध कर विरोध शुरू कर दिया है। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने कहा कि यदि परीक्षा रद्द नहीं की गई तो एक जून से सभी संविदा स्टाफ नर्सेज सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। 25 मई से 31 मई तक काला फीता बांध विरोध किया जाएगा। इस संबंध में महासंघ ने सीएम को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में रवि सिंह रावत, संगीता पाल, शैलवीना, अलका चौहान, हेमलता नेगी, राखी रैवानी,सुरजीत, अंजन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed