फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   contract staff nurse returned to work

काम पर लौटीं संविदा स्टाफ नर्स

Thu, 03 Jun 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
contract staff nurse returned to work
संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने सामूहिक अवकाश आंदोलन स्थगित कर दिया है। महासंघ के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सकारात्मक आश्वासन के बाद वह काम पर लौट रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत संविदा स्टाफ नर्स नर्सिंग भर्ती लिखित परीक्षा के विरोध में संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के आह्वान पर एक जून से सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। उनकी मांग है कि लिखित परीक्षा रद्द कर वर्षवार स्टाफ नर्सेज का चयन किया जाए। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने बताया कि इस मसले पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री से दूरभाष पर वार्ता हुई। सरकार ने उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed