फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Contract employees of Water Institute started indefinite strike

Pauri News: जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Wed, 02 Apr 2025 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Contract employees of Water Institute started indefinite strike

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने बढ़ा हुआ वेतन देने और साप्ताहिक अवकाश पर कार्य करने का भुगतान एरियर सहित देने की मांग को लेकर बुधवार से जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संघ ने विभागीय अफसरों पर लगातार उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।बुधवार को जल संस्थान कार्यालय में धरना देते हुए संघ के प्रांतीय महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि बीते 17 व 18 मार्च को भी इन मांगों को लेकर धरना दिया गया था। जिस पर जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था, जिस पर धरने को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी श्रमिकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। कहा कि जब तक श्रमिकों की समस्याएं हल नहीं होती हैं, धरना जारी रखा जाएगा। इस दौरान धरने में मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन, पूर्व महामंत्री मोहन पुरोहित, रूपेश नेगी, आशीष द्विवेदी, सुरजीत डोबरियाल, दीपक बडोनी, कुलदीप रावत, दिनेश नयाल, नागेश नेगी और देवकिशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed