फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Construction work of the railway project was allowed to begin on assurance

Pauri News: आश्वासन पर शुरू होने दिया रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य

Tue, 07 Jul 2026 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Construction work of the railway project was allowed to begin on assurance
श्रीनगर। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत जनासू साइट पर ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी निर्माण कार्य को बंद कराया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिलता है वह कार्य शुरू नहीं होने देंगे। दोपहर बाद तहसीलदार व आरवीएनएल के अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने कार्य शुरू होने दिया।
विज्ञापन

ग्राम जनासू, चिलगढ़ तल्ला और चिलगढ़ मल्ला की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे एवं 12 प्रतिशत ब्याज के भुगतान की मांग पूरी न होने पर प्रभावितों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेल परियोजना के निर्माण के लिए ग्राम सभा की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। प्राधिकरण के आदेश के अनुसार प्रभावित परिवारों को चार गुना मुआवजा राशि के साथ 12 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किया जाना था। बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान पवित्री देवी, कलम सिंह, दयाल सिंह, जितेंद्र रावत, किशन बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed