फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Construction of indoor stadium will start from next month in Devprayag

Pauri News: देवप्रयाग में अगले माह से शुरू होगा इंडोर स्टेडियम का निर्माण

Thu, 20 Nov 2025 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 20 Nov 2025 03:52 PM IST
विज्ञापन
Construction of indoor stadium will start from next month in Devprayag
श्रीनगर। विकास खंड देवप्रयाग में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने जा रही है। लंबे समय बाद इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य अगले माह से शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर 9.4 करोड़ 88 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य की औपचारिकताएं प्रारंभ करने के लिए पेयजल निर्माण निगम वर्तमान में कागजी कार्यवाही को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है, जो नवंबर तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अब तक इंडोर स्टेडियम की सुविधा न होने के कारण खिलाड़ियों, विद्यालयों और आयोजकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर शिक्षा विभाग को खेल महाकुंभ और अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बाहरी संस्थानों के इंडोर पर निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन

कई बार उपलब्ध न होने पर कार्यक्रमों को टालना तक पड़ जाता था, जिससे इंडोर खेलों के प्रति छात्रों और आयोजकों की रुचि कम हो जाती थी। लेकिन अब यह समस्या दूर होने जा रही है। जल्द ही देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा। करोड़ों की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम इंडोर गेम्स के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में चेंजिंग रूम, शौचालय, दर्शक दीर्घा व खेल आयोजन के लिए आवश्यक उपकरण व व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम (खेल) के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्तमान में दस्तावेजों की जांच चल रही है। निगम की योजना के अनुसार दिसंबर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि निर्माण प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आई तो एक वर्ष के भीतर स्टेडियम पूर्ण रूप से बनकर तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed