फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congressmen angry over indecent comments on social media, complain to police

Pauri News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर गुस्साए कांग्रेसी, पुलिस से की शिकायत

Wed, 26 Mar 2025 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Congressmen angry over indecent comments on social media, complain to police
पौड़ी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसी नाराज हो गए। उन्होंने पौड़ी कोतवाली को तहरीर सौंपकर सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल पौड़ी पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस को तहरीर देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक पर एक यूजर ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व राठ क्षेत्र के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। बताया कि यूजर ने सोशल मीडिया पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को गद्दार व देश विरोधी बताया है। यूजर की इन अभद्र टिप्पणियों से कांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है। कोतवाल पौड़ी कमलेश शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच एसआई मेहराज्जुदीन को सौंपी गई है। जांच के बाद प्रकरण में आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, नगर उपाध्यक्ष यशोदा नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, उपेंद्र रावत, गणेश थपलियाल और अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed