फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Congress misleading NCC academy case'

‘एनसीसी एकादमी मामले में गुमराह कर रही कांग्रेस’

Sun, 02 Aug 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
'Congress misleading NCC academy case'
विकास खंड देवप्रयाग के श्रीकोट माल्डा में एनसीसी अकादमी की स्थापना के नाम पर शिलापट्ट लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री व तत्कालीन शिक्षामंत्री ने राजनीति के तहत क्षेत्रीय जनता को गुमराह किया है। कोरोना काल में भी कांग्रेस लोगों की सेवा न कर लोगों को सरकार के खिलाफ भड़का रही है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व शिक्षा मंत्री ने एनसीसी अकादमी के नाम पर अपनी राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए क्षेत्रीय जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता से लेकर पीएम व सीएम तक लोगों की मदद और सेवा में जुटे हैं, लेकिन कांग्रेस लोगों को बरगला कर इसमें भी बाधा डालने का काम कर रही है। इस मौके पर डा. उत्तम भंडारी, महिपाल बुटोला, वरिष्ठ भाजपा नेता जय सिंह कठैत, विनोद रावत, नरेंद्र भंडारी, विपिन कंडारी, नरेंद्र कुंवर, विजयराम गोदियाल, देवेंद्र बलोनी, रेवत सिंह मिया, आशा पैन्यूली व दुर्गा चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed