{"_id":"672231c8b1f0beb79a0a7caf","slug":"congress-expressed-anger-over-the-incidents-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-108949-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कांग्रेस ने घटनाओं पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कांग्रेस ने घटनाओं पर जताया आक्रोश
Wed, 30 Oct 2024 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 30 Oct 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर ने बाहरी लोगों द्वारा स्थानीय युवतियों एवं महिलाओं को बहला फुसला कर भगाने एवं धर्म परिवर्तन करने की बढ़ रही घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इसके खिलाफ उन्होंने उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन भेजकर इस पर रोक लगाने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया कांग्रेस प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल ने कहा कि बाहरी लोगों द्वारा क्षेत्र में लगातार युवतियों व महिलाओं को बहला फुसला कर भगाने एवं धर्म परिवर्तन करने की घटनाएं बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, सेवा दल प्रदेश सचिव मंगत मठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन भाजपा सरकार महिला अपराध व घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह, वीरेंद्र राणा, मीनाक्षी पोखरियाल, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।