फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress could not raise any issue of public interest: Kaushik

जनहित का कोई मुद्दा नहीं उठा पाई कांग्रेस: कौशिक

Thu, 22 Jul 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Congress could not raise any issue of public interest: Kaushik
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल है, लेकिन साढ़े चार वर्षों में जनहित का एक भी मुद्दा नहीं उठा पाई। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस जनहित के लिए नहीं, बल्कि नेता चुनने के लिए आपस में लड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यालय पौड़ी में भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को ‘अबकी बार 60 पार’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने हर स्तरों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में पर्यटन व लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज, जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋतु खंडूड़ी ने भी कार्यकर्ताओं को 2022 में जीत के मंत्र दिए।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पौड़ी के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, संचालन जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल व जंग बहादुर रावत ने किया। इस मौके पर पौड़ी विधायक मुकेश कोली, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम मैंदोलिया, अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष नगमा तौफीक, जयंती कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
अव्यवस्थाएं रही हावी
पौड़ी। बैठक में अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। बैठक में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। कई नेता व कार्यकर्ता बिना मास्क के नजर आए। जिला पंचायत सभागार के बाहर खड़े मंत्रियों, विधायकों व कार्यकर्ताओं के वाहनों से कई बार यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही जाम की स्थिति भी बनी रही।
--------------
नेताओं के लिए सड़क हुई साफ
पौड़ी। विहिप के जिला महामंत्री ने प्रशासन की व्यवस्था पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के आने पर अपर धारा रोड, डीएम कार्यालय से होकर अपर बाजार तक पूरी सड़क से वाहन हटा लिए गए। जबकि अन्य दिनों इस स्थानों पर सड़क के दोनों छोरों पर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

---------------
राष्ट्रीय महामंत्री को नहीं दी तरजीह
पौड़ी। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को तरजीह नहीं दी गई। दीप्ति को मंच पर स्थान नहीं दिए जाने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान पीछे खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed