{"_id":"6772d55319e900a8b106db8e","slug":"congress-candidate-and-four-independents-filed-nominations-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-582444-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कांग्रेस प्रत्याशी व चार निर्दलीयों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कांग्रेस प्रत्याशी व चार निर्दलीयों ने किया नामांकन
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका पौड़ी में नामांकन के आखिरी दिन पालिकाध्यक्ष पद कांग्रेस प्रत्याशी व चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सभासद के पद पर विभिन्न वार्डों में 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए।
सोमवार को पालिकाध्यक्ष पद पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के आरओ व एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी ने नामांकन किया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बीरा भंडारी, कुसुम चमोली, प्रियंका पंत थपलियाल व हिमानी नेगी ने नामांकन किया। सभासद पद के आरओ पान सिंह राणा ने बताया कि वार्ड एक से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश रावत, भाजपा प्रत्याशी मयंक रावत, वार्ड दो से भाजपा प्रत्याशी हेमंती गुसांई, संजय नेगी, शुभम रावत व दिनेश बिष्ट निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वार्ड तीन से निर्दलीय हेमलता, भाजपा सुमन देवी, वार्ड चार से निर्दलीय मनमोहन रावत, सुभाष रावत, वार्ड पांच से आकाश नेगी, वार्ड सात से निर्दलीय अनीता रावत, भाजपा प्रत्याशी संगीता रावत, वार्ड आठ से भाजपा प्रत्याशी गोपाल, निर्दलीय विजय, विनोद, सोहन सिंह, वार्ड नौ से प्रियंका, दस से नीलम, रेखा देवी, अनीता, 11 से योगेश, गौरव भाजपा ने नामांकन किया।