फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress burns effigy of Chief Election Commissioner.

Pauri News: कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Thu, 08 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 08 Oct 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Congress burns effigy of Chief Election Commissioner.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गोला पार्क में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को गंभीरता से जवाब देना चाहिए। उन्होंने चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प भी लिया। प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, जगदीश भट्ट, सतीश पटवाल, निशांत कंडारी, सुधांशु नौडियाल, शोभित जोशी, राकेश चमोली, शिवलाल, संजय फौजी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed