फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress and NSUI workers donated blood

कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Fri, 21 May 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Congress and NSUI workers donated blood
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। पुण्यतिथि पर कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता स्व. गांधी के आदर्शों पर चल रहा है। आधुनिक भारत के शिल्पी को श्रद्धांजलि स्वरूप 12 यूनिट रक्तदान कर ब्लड बैंक में जमा किया गया। राणा ने कहा कि श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ता 23 मई को रक्तदान करेंगे। रक्तदान करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर, जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह आर्य, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, प्रमोद मंद्रवाल, संपूर्ण सिंह, आस्कर रावत, रोहित गुसांई, उपेंद्र रावत, भास्कर बहुगुणा, युद्धवीर सिंह रावत, संजय नेगी आदि शामिल रहे। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क बांटे। जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि मास्क वितरण व जागरूकता कार्यक्रम 25 मई तक जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, संजना गुजराल, मुकुल कुमार, अयाज खान, पारस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान और बलिदान को याद किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य विरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप तिवाड़ी, सभासद संजय कुमार फौजी, विनोद मैठाणी, सतीश पटवाल, भगत सिंह डागर, हीरा लाल जैन, नगर मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी व दिगंबर रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और सीएचसी कर्णप्रयाग में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर वीरेंद्र रावत, हरीकृष्ण भट्ट, रामदयाल, मुकेश नेगी, ईश्वरी मैखुरी, महेश खंडूरी, अदित्य नवानी, अजय किशोर, मनोज रावत मौजूद थे। गैरसैंण में ब्लॉक अध्यक्ष केएस बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, सुरेश कुमार, संजय कुमार, पूरण नेगी, कृष्णा नेगी ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
‘राजीव गांधी की दूरगामी सोच से ही आधुनिक भारत बना हिंदुस्तान’
उत्तरकाशी/नौगांव। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण ने स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए उनके ऐतिहासिक कार्यों के बारे में बताया। कहा कि राजीव गांधी की दूरगामी सोच से ही हिंदुस्तान आधुनिक भारत बना है। 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार, संचार क्रांति, कंप्यूटर युग की शुरुआत, पंचायतों का सशक्तीकरण उन्हीं की उपलब्धियां हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, कमल रावत, मनोज रावत, मनोज मिनान, मनीष राणा, देवराज बिष्ट, बुद्धि सिंह राणा, महावीर चौहान, महेश भट्ट, भूपेश कुड़ियाल, यशपाल सजवाण आदि मौजूद रहे। वहीं नौगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सीएचसी में मरीजों को फल, नगर में मास्क, सैनिटाइजन और राशन किट बांटे। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, दीवान असवाल, रणवीर रावत, राजेश रावत, कृपाल राणा, आशीष रावत, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।

मास्क, सैनिटाइजर और राशन बांटा
रुद्रप्रयाग। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर मास्क, सैनिटाइजर व खाद्य सामग्री बांटी प्रदेश महामंत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा की ओर से उपलब्ध कराए गए मास्क, सैनिटाइजर व 50 पैकेट राशन सामग्री का जिला मुख्यालय सहित सुमेरपुर, पर्यटक ग्राम सारी, ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि में वितरण किया गया। वहीं, कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वांण, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र झिक्वांण, नरेंद्र रावत, सुनील नौटियाल, हरीश गुसाईं, कालीचरण रावत, प्रदीप थपलियाल बीरेंद्र बुटोला ने मास्क, सैनिटाइर व अन्य सामग्री बांटी। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने भी विस के कई क्षेत्रों में ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed