फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Complaint to CM for refueling

ईंधन भरवाने में गड़बड़ी की सीएम से शिकायत

Wed, 06 May 2020 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Complaint to CM for refueling
प्रवासी उत्तराखंडियों को उनके घर तक छोडने जा रही बस के चालकों को दी रही ईंधन की पर्ची में गड़बड़ी का आरोप है। भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी ने ज्ञापन भेजकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरिद्वार से बस चालक प्रवासी उत्तराखंडियों को लेकर श्रीनगर पहुंचे। इसके बाद उन्हे गांवों तक पहुंचाया गया। रात में उनको पूर्ति विभाग की ओर से तेल की पर्चियां दी गई। इसमें दूरी के हिसाब से 100 लीटर और 150 लीटर तेल की पर्चियां दी गई, लेकिन जब वह लौटकर यहां तेल भरवाने पहुंचे तो उनको बताया कि उनको क्रमश: 50 लीटर व 80 लीटर तेल मिलेगा। उन्होंने प्रकरण में पूर्ति विभाग के एक कर्मचारी के शामिल होने का भी आरोप लगाया। इधर, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल का कहना है कि अधीनस्थों की ओर से कुछ बस चालकों को गलती से ज्यादा ईंधन की पर्ची चली गई थी। उनको दूरी के मुताबिक तेल डलवाने को कहा गया था। ईंधन भरवाने में कोई गड़बड़ी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed