फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Collective responsibility to save young generation from drugs'

युवा पीढ़ी को नशे की लत का शिकार होने से बचाना सामूहिक दायित्व: चौहान

Tue, 06 Sep 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
'Collective responsibility to save young generation from drugs'
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को 2025 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य दिया है। इसमें पुलिस अहम सहभागिता निभा रही है। एसएसपी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए परिवार, समाज व परिवेश का सामूहिक दायित्व है।
विज्ञापन

संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में पुलिस विभाग व एल्कोहोलिक्स एनोनिम्स संस्था की ओर से नशा मुक्त उत्तराखंड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि नशे के व्यवसाय को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हर स्तर पर ठोस कार्रवाई कर रही है। एएसपी शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि नशे के व्यापार को नियंत्रित करने में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। सीओ सदर पीएल टम्टा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मैसमोर इंटर कालेज, सेंट थॉमस स्कूल, जीआईसी, जीजीआईसी, डीएवी इंटर कालेज, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पौड़ी आदि के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed