{"_id":"61d1d7fa520b4e622005073f","slug":"cm-will-inaugurate-the-provincial-convention-of-abvp-shrinagar-news-drn400563664","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी आठ जनवरी से शुरू होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में एबीवीपी के केेंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋतांशु कंडारी ने बताया कि 8 से 10 जनवरी तक स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परिषद का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होगा। अधिवेशन के मुख्य अतिथि के लिए जागर गायिका बसंती बिष्ट, क्रिकेटर एकता बिष्ट और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से वार्ता चल रही है। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। कंडारी ने बताया कि अधिवेशन में संगठनात्मक दृष्टि से प्रांत के 22 जिलों के 350 कार्यकर्ता शहर में झांकी निकालेंगे। इसके अलावा शहर के विभिन्न 15 संगठन झांकी का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम सभागार को दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत नाम दिया गया है।
अधिवेशन प्रमुख रूप से आजादी के 75 साल पर फोकस रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर 75 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 और 9 जनवरी को संगठनात्मक प्रस्ताव, वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 को नई कार्यकारिणी का गठन होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला संगठन मंत्री शारस्वत खंडूड़ी, विभाग संगठन मंत्री पृथ्वी राणा, सर्वव्यवस्था प्रमुख संदीप राणा और अमन पंत आदि मौजूद रहे।