फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CM rawat will stay in the village of pauri.

कोटसाड़ा में रात बिताएंगे हरीश रावत, गांव में पहली बार कोई सीएम

Sat, 14 Nov 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 14 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
CM rawat will stay in the village of pauri.

मुख्यमंत्री हरीश रावत 17 नवंबर को कोट ब्लाक के कोटसाड़ा गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। गांव में पहली बार किसी सीएम के आने की खबर से ग्रामीणों में काफी उत्साह बना हुआ है। उनमें गांव की सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद जग रही है। हालांकि प्रशासन के पास सीएम के कोटसाड़ा गांव पहुंचने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


शरदोत्सव का करेंगे शुभारंभ
सीएम हरीश रावत 18 नवंबर को पौड़ी में शरदोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुसार इसके एक दिन पहले 17 नवंबर को मुख्यमंत्री रावत का कोट ब्लॉक के कोटसाड़ा गांव में रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिला प्रवक्ता उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर की शाम को सीएम हरीश रावत इस गांव में पहुंचेगे। रात में इसी गांव में रहकर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं युवक मंगल दल से मिलेंगे
इस दौरान वह क्षेत्र के जन प्रतिनधियों, महिला एवं युवक मंगल दलों से वार्ता करेंगे। रात में स्थानीय उत्पादों के व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे। सीएम गांव पहुंचने की इस खबर से ग्रामीणों में काफी उत्साह बना हुआ है।

जिला प्रवक्ता ने बताया कि कोट ब्लॉक के इस गांव में पहली बार कोई सीएम पहुंचने जा रहा है। जिससे लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएम के इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए विचार मंथन चल रहा है।


दूसरी तरफ जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि सीएम हरीश रावत के 17 नवंबर को कोटसाड़ा गांव में रात्रि विश्राम करने के संबंध में उनके पास कोई प्रशासनिक सूचना नहीं आई है। शासन स्तर से सीएम के आगमन की सूचना प्रशासन को एक दिन पहले दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed