फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cleanliness drive conducted around Ganga Darshan Band

Pauri News: गंगा दर्शन बैंड के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 03 Aug 2026 04:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted around Ganga Darshan Band
श्रीनगर। टीम ओरोफिल्स पहाड़ी ग्रुप ने श्रीनगर स्थित गंगा दर्शन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित किया और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया। अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। टीम के सदस्य हर्षपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने बताया कि टीम ओरोफिल्स पहाड़ी ग्रुप समय-समय पर ऐसे स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी निभाए तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर श्वेता, रवीना पंवार, निशू, कुनाल चौधरी, पूनम, अंशुल, अक्षत, अमित, अक्षिता और अभय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed