फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Clashes between the affected and railway officials

प्रभावितों व रेलवे के अधिकारियों के बीच नोकझोंक

Wed, 17 Nov 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Clashes between the affected and railway officials
रेल परियोजना प्रभावितों की मांगों के लिए आंदोलित पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रभावितों की समस्या के समाधान के लिए तहसील मुख्यालय श्रीनगर में सामूहिक बैठक आयोजित की, जिसमें प्रभावितों ने समस्याएं रखी। इस दौरान प्रभावितों और रेलवे के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नैथानी ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में खांखरा गांव के प्रभावित ओमकार नौटियाल व प्रदीप मलासी ने कहा कि खांखरा में तैनात मैनेजर द्वारा ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की जाती है। प्रधानमंत्री का प्रोजेक्ट बोलकर डराया जाता है। जबकि स्थानीय लोगों की कोई भी मांग और समस्या नहीं सुनी जाती है। उन्होंने मैनेजर का जल्द स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता डॉ. प्रताप भंडारी, क्षेपं सदस्य त्रिभुवन सिंह राणा ने बैठक में उपस्थित रेलवे के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कहा कि हर बार बैठक में लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हैं, लेकिन आज तक एक भी काम पूरा नहीं किया गया है। बैठक में लिए गए निर्णयों पर शीघ्र कार्रवाई न किए जाने पर मंत्री प्रसाद नैथानी ने रेलवे के अधिकारियों को निर्माण कार्य ठप करने के साथ ही जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम जयवीर सिंह, रेलवे की ओर से डीजीएम पीडी बडोगा, विनय, देव प्रकाश व विनोद बिष्ट, मुकेश, राकेश बिष्ट, मोहनानंद डोभाल, लाल सिंह नेगी सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed