फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Clarification sought from Municipal Commissioner and Labor Inspector

Pauri News: नगर आयुक्त व श्रम निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 06 Jun 2025 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Clarification sought from Municipal Commissioner and Labor Inspector
पौड़ी। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने अफसरों, जनप्रतिनिधियों व सफाई कर्मचारियों की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुना। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मिलने वाली बीमा योजनाओं, शैक्षिक व स्वरोजगार ऋण की विस्तार से जानकारियां दीं। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एडीएम ने कोटद्वार नगर आयुक्त व श्रम निरीक्षक का स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राज्य मंत्री मकवाना ने मैन्यूवर स्कैवेंजर एक्ट-2013 की तकनीकी जानकारियां दीं। कहा कि सभी निकायों में सफाई कर्मचारियों को तय समय पर वेतन, वर्दी, उपकरण व नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को कोटद्वार, पौड़ी व श्रीनगर में कैंप लगाकर स्वच्छकार समूहों को पीएम आवास योजना, बीपीएल कार्ड, यूसीसी, ऋण आदि की पूरी जानकारी मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संगठनों ने 859 पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्रित लाभ देने वाली वन टाइम सेटलमेंट योजना पर मोहर लगाने व अस्थायी सफाई कर्मियों का दैनिक मानदेय 500 रुपये करने पर आभार जताया। पर्यावरण मित्रों ने उन्हें श्रम मानकों के अनुरूप साप्ताहिक अवकाश देने व कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) का लाभ देने की मांग उठाई। इस मौके पर एडीएम अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, पीडी विवेक कुमार उपाध्याय, ईओ पालिका शांति प्रसाद जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि मूर्ति का हुआ अनावरण

पौड़ी एजेंसी चौक के पास महर्षि वाल्मीकि की नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण हो गया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने संयुक्त रूप से महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति का अनावरण किया। सांसद बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिये अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। भविष्य में भी समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed