फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   civic animities

बारिश नहीं होने से सब्जियों के दाम बढ़े

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। कोरोना महामारी और इस बार बारिश कम होने की वजह से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है, जिसकी वजह से सब्जियों के दाम भी सातवें आसमान पहुंच गए हैं। रेट बढ़ने से लोगों की भी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। गृहणियों का भी रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर अपने रंग दिखाने लगा है शिमला मिर्च भी महंगी हो गई है। अन्य सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों को बाजार जाते वक्त अपनी जेब पर खास ध्यान देना पड़ रहा है, महंगाई ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। गृहणियों का कहना है कि यहां पहले सब्जी में दो या तीन टमाटर डालतीं थी, अब एक से तड़का लगाना भी महंगा लग रहा है। सब्जी विक्रेता सन्नी कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी में सब्जी के दाम काफी बड़ गए हैं। कुछ दिन पहले तक सब्जी के दाम कम थे पर अब इनमें काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सब्जी पुराने दाम नए दाम
आलू 20 25
प्याज 12 15
टमाटर 20 50-60
नींबू 40 80
भिंडी 20 35-40
घिया 20 40
करेला 20 35-40
टींडा 30 40
मशरूम 30 50
खीरा 30 50
बैंगन 20 40
शिमला मिर्च 30 60
अरबी 60 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed