{"_id":"66e9bacf9ab646f682076e48","slug":"childrens-health-deteriorating-due-to-seasonal-diseases-pauri-news-c-5-1-gkp1010-503900-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मौसमी बीमारियों से बिगड़ रहा बच्चों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मौसमी बीमारियों से बिगड़ रहा बच्चों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
पौड़ी। मौसमी बीमारियों के चलते जिला मुख्यालय में इन दिनों बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। जिससे बड़ी संख्या में बीमार बच्चे जिला अस्पताल पौड़ी पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश बच्चे मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पास मंगलवार को 60 बच्चे केवल मौसमी बुखार से पीड़ित पहुंचे। बताया जा रहा है अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश बच्चों में बुखार, पेटदर्द व अन्य रोगों की शिकायतें मिल रही हैं। शहरवासी व अभिभावक कुलदीप सिंह, रविंद्र सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बच्चों में मौसमी बुखार होने के साथ ही त्वचा रोग की बीमारियां भी अधिक हो रही हैं। शहरवासी करन नेगी ने बताया कि तीन दिनों के अवकाश के बाद बच्चों को स्कूल भेजना था। लेकिन बुखार आदि की शिकायत होने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव ने बताया कि वारयल की चपेट में आने से बच्चों में बुखार होने के अधिक मामले आ रहे हैं। साथ ही मौसम परिवर्तन से त्वचा रोग, डायरिया व पेटदर्द की शिकायतें भी देखने को मिल रही हैं। बच्चों का चेकअप करने के बाद अभिभावकों को उन्हें विशेष देखरेख के लिए कहा जा रहा है। वहीं एमएस डॉ. अड्डाबाला विजयबाबू ने बताया कि मौसमी बीमारियों के चलते सामान्य ओपीडी चार सौ के पार है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को उबला पानी, सादा खाना व चिकित्सकों से समय-समय पर उपचार करवाने को कहा है।