{"_id":"66ec58baf2d63e2f210384b2","slug":"children-should-eliminate-hesitation-to-move-forward-dr-ramesh-kunwar-pauri-news-c-5-1-gkp1010-505513-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे बढ़ने के लिए झिझक खत्म करें बच्चे : डॉ. रमेश कुंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे बढ़ने के लिए झिझक खत्म करें बच्चे : डॉ. रमेश कुंवर
विज्ञापन
पौड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज केवर्स में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. रमेश कुंवर ने छात्र-छात्राओं को पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों के झिझक को खत्म करना चाहिए।
बृहस्पतिवार को राइंका केवर्स में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बच्चों में पठन-पाठन के तनाव से मुक्त रहने विषय पर संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन एसीएमओ पौड़ी डॉ. रमेश कुंवर, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गुसाईं व प्रधानाचार्य किशोर रौतेला ने किया। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का दौर है। इससे आज के बच्चे भी अछूते नहीं हैं। इस दौरान डॉ. कुंवर ने छात्र-छात्राओं को कई बीमारियों के बारे जानकारी दी और उनसे बचने के टिप्स भी बताए। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गुसाईं ने झिझक व डर के बारे में बताया। इस दौरान छात्रा मोनिका, सिमरन, छात्र पीयूष, रोहित ने उनसे कई सवाल पूछे। जिनका डाॅ. गुसाईं ने बड़ी सहजता से जवाव दिए। कार्यक्रम का संचालन बाल साहित्यकार मनोहर चमोली ने किया। कार्यक्रम में डॉ. शशांक उनियाल, वन दरोगा करिश्मा, श्वेता गुसाईं आदि मौजूद रहे।