फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Children scattered different colors of folk cultures

बच्चों ने बिखेरे लोक संस्कृतियों के विविध रंग

Thu, 19 May 2022 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Children scattered different colors of folk cultures
ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृति संध्या में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चें। - फोटो : PAURI
ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लोक संस्कृतियों के विविध रंग बिखेरे। प्राथमिक व जूनियर वर्ग के बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर अन्य बच्चे भी जमकर थिरके।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित ग्रीष्मोत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने किया। डीएम ने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से उसे पाने के लिए ठोस प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत प्राथमिक वर्ग में बीआर मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने मारी चूनर नखराली... राजस्थानी लोकगीत की प्रस्तुति से की। इसके बाद एसजीआरआर के बच्चों ने कर्नाटक, सेंट जेम्स के बच्चों ने गुजराती, सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर विकास मार्ग के बच्चों ने पंजाबी, नेहरू मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने मराठी लोकगीत पर मोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में जूनियर वर्ग में सबसे पहले सुरेसू मामा... जौनसारी लोकगीत पर प्रस्तुति दी। नेहरू मांटेसरी, एसजीआआर व सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर विकास मार्ग के बच्चों ने गढ़वाली गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। जीजीआईसी, डीएवी पौड़ी, राजमति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली, राजूहा नगर क्षेत्र-11, जीआईसी नगर, बीआर मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने भी विविध लोक संस्कृति के रंग बिखेरे और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र रावत व प्रवीण नेगी ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, अनिल बिष्ट, सभासद मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झांकी में अव्वल रहा बीआर मॉडर्न स्कूल
पौड़ी। ग्रीष्मोत्सव के आगाज पर हुए मार्च पास्ट व झांकी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। झांकी में बीआर मॉडर्न स्कूल प्रथम, डीएवी इंटर कालेज द्वितीय, एसजीआरआर व जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र-11 संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विभाग व समूह वर्ग में वन विभाग प्रथम, सरस्वती स्वयं सहायता समूह द्वितीय व महिला सहकारिता संगठन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट सीनियर वर्ग में जीआईसी नगर पहला, बीआर मॉडर्न स्कूल दूसरा, राजमति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली व सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में नेहरू मांटेसरी स्कूल प्रथम व सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर विकास मार्ग पौड़ी द्वितीय स्थान पर रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed