{"_id":"5e04e5118ebc3e87e35d4c05","slug":"children-perform-brilliantly-in-the-annual-festival-shrinagar-news-drn3307131197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
श्रीनगर सरस्वती विद्या मंदिर के वाषिकोत्सव समारोह में कार्यक्रम से पूर्व तैयारी करती छात्राएं
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
श्रीनगर। सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर हाईस्कूल श्रीनगर का वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय मैदान के समतलीकरण के लिए 7.50 लाख, 200 कुर्सी मेज व दो कंप्यूटर देने की घोषणा की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान पर आधारित गीत व नृत्य से स्वच्छता के प्रति दर्शकों को जागरूक किया। नर्सरी के अरुण व उदय ने अंग्रेजी गीत पर प्रस्तुति दी। शिव तांडव स्तोत्र पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण रही। मीनाक्षी एवं साथी कलाकारों की गढ़वाली नृत्य की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरी। लोक गीत को होलु बॉझ का बौण..., व लोक नृत्य भुजेला की वाडी लो..की शानदार प्रस्तुतियों की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के पुरातन छात्र अनूप बहुगुणा, स्वाती भट्ट व पवन बंसल सहित विद्यालय के 14 होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. सुरेखा डंगवाल, उपखंड शिक्षाधिकारी प्रेमलाल भारती,संपत सिंह रावत, गिरीश पैन्यूली प्रधानाचार्य मदन मोहन नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।