फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chief Minister Tirath reached disaster affected area, affected people are in a state of disarray

आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ, प्रभावितों का जाना हाल

Wed, 12 May 2021 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Tirath reached disaster affected area, affected people are in a state of disarray
आपदा प्रभावितमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देवप्रयाग में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उस दौरान उन्होंने शांता नदी में आए सैलाब से हुए नुकसान का तत्काल आगणन बनाकर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश डीएम को दिए। प्रभावितों का हालचाल जान उन्होंने हर संभव मदद देने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम दशरथ पर्वत पर बादल फटने से देवप्रयाग के शांति बाजार और बौंठ गांव सहित कुछ क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा था। शांति बाजार में आए पानी और मलबे के सैलाब से आईटीआई का तीन मंजिला भवन सहित कई व्यापारिक प्रतिष्ठान, पुलिया और रास्ते ध्वस्त हो गए थे। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिह रावत व क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के साथ आपदा प्रभावित शांति बाजार का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने डीएम टिहरी ईवा श्रीवास्तव को तत्काल नुकसान का आगणन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने मशीनों से तत्काल मलबा हटाने और पुलिया व रास्ते के निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने दशरथ पर्वत से नगर तक ध्वस्त ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिया, रास्तों व पेयजल लाइनों की मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने आईटीआई के लिए जमीन मुहैया कर नए भवन का निर्माण शुरू कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर आपदा प्रभावित दुकानदारों ने व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद गोयल की अगुवाई में ज्ञापन दिया। प्रभावितों ने अपने रोजगार के लिये फौरी राहत दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने वालों में हरि कृष्ण भट्ट, नरेश चंद्र ध्यानी, दीपक टोडरिया, जरिश सलमानी, शकील, ज्योति बिजल्वाण, दुर्गा प्रसाद भट्ट, उत्तम सिंह, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, शमशाद व विनोद टोडरिया आदि शामिल थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, सभासद रूपेश गुसांई, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक तिवाड़ी, एसडीएम आकांक्षा वर्मा व सीओ आरएल चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दे सरकार : प्रीतम
देवप्रयाग। कांग्रेस प्रांतीय कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आपदा प्रभावित को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को प्रदेश में आ रही आपदाओं को देखते हुए विशेष पैकेज देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को देवप्रयाग में आपदा से प्रभावित लोगों का हालचाल पूछने और नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावितों से बात करते हुए नुकसान की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विगत कुछ समय से चमोली, रुद्रपयाग, उत्तरकाशी व टिहरी में बादल फटने की घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, जिला अध्यक्ष पछवा दून संजय किशोर, युकां जिला अध्यक्ष विकास रयाल, एआईसीसी सदस्य प्रखर शर्मा, नगर अध्यक्ष त्रिलोक रावत, जगदीश आर्य, विनोद टोडरिया, नीरज रावत व समीर पंचपुरी आदि मौजूद थे।

---जीएमवीएन गेस्ट हाउस बनेगा कोविड केयर सेंटर
देवप्रयाग। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यहां नवनिर्मित जीएमवीएन गेस्ट हाउस को कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गेस्ट हाउस का निरीक्षण करते हुए इसे कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए उपयुक्त बताया। देवप्रयाग क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से यहां उनके आइसोलेशन व उपचार की समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग तहसील के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी को तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed