फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chief Minister inaugurated 30 BED's ICU ward in virtual

मुख्यमंत्री ने 30 बेडे के आईसीयू वार्ड का किया वर्चुअल लोकार्पण

Wed, 26 May 2021 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated 30 BED's ICU ward in virtual
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में स्थापित 30 बेड के आईसीयू वार्ड का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड काल खत्म होने के बाद अन्य रोगों से संबंधित मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री रावत ने देहरादून स्थित अपने आवास से वर्चुअल मोड में बेस अस्पताल श्रीनगर में 30 बेडे के आईसीयू वार्ड का लोकार्पण किया। यह वार्ड एचएलएल (हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड) ने 9 करोड़ 50 लाख 47 हजार की लागत से बनाया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के समय में आईसीयू बेड की उपलब्धता से पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं टिहरी जिले के लोगों को इलाज में मदद मिलेगी। इन जनपदों से अधिकांश मरीज इलाज के लिए श्रीनगर आते हैं। कोविड के बाद अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भी इन आईसीयू बेड का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में आईसीयू, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनका विस्तार सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक किया जा रहा है। जल्दी ही पौड़ी जिले के नैनीडांडा, थलीसैंण, सतपुली एवं प्रदेश के अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। श्रीनगर में मौजूद उच्च शिक्षा, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, डीएम पौड़ी, डा. विजय जोगदंडे, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत और सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, तहसीलदार सुनील राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed