फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chief Minister Dhami will also get defeat in Champawat: Mahra

चंपावत में भी मुख्यमंत्री धामी को मिलेगी हार: माहरा

Tue, 03 May 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami will also get defeat in Champawat: Mahra
विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा में हराने के बाद, अब कांग्रेस उन्हें चंपावत सीट पर उपचुनाव में भी पटखनी देने की तैयारी में जुट गई है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को चंपावत में भी बड़ी हार ही मिलेगी। पार्टी ने प्रत्याशी चयन व चुनाव प्रबंधन को लेकर तैयारी शुरू कर ली है।
विज्ञापन

यहां सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान माहरा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनभावनाओं के विपरीत कार्य कर रही है। युवा बेरोजगार हैं, जनता महंगाई से त्रस्त है। लेकिन सरकार को जनभावनाओं से कोई सरोकार ही नहीं है। यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर पार्किंग की सुविधा नहीं है, पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। माहरा ने यात्रा मार्गों के पड़ावों पर अलर्ट नंबरों (स्वास्थ्य, पुलिस, पर्यटन पुलिस हेल्प नंबर) का बोर्ड चस्पा नहीं होने पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर युवाओं ने लोन लेकर होटल, रेस्तरां व होम स्टे बनाए हैं, लेकिन उन्हें ऑनलाइन बुकिंग के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि कई स्थानो पर ऑनलाइन बुकिंग को लेकर समुचित व्यवस्थाएं नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, डाक्टर व अन्य स्टाफ की कमी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने नमामि गंगे परियोजना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मां गंगा की गंगोत्री धाम में ही उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कृषि व उद्यान विभाग के एकीकरण को अव्यवहारिक बताया। कहा कि जून-जुलाई तक प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि उत्तराखंड की स्थायी राजधानी का निर्णय नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता महेश ढौंडियाल, पूर्व प्रमुख नवल किशोर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम रावत, कमला रावत, हुकम सिंह कठैत, राहत हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed