फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chief Engineer inspected Badrinath Highway

मुख्य अभियंता ने किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण

Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer inspected Badrinath Highway
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय (मोर्थ) के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के मुख्य अभियंता वीएस खैरा ने ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। वे सोमवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड का निरीक्षण करेंगे। भ्रमण के दौरान हाईवे के स्थानीय अधिकारियों ने परियोजना में आ रही दिक्कतों के बारे में बताते हुए सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण की जरूरत बताई।
विज्ञापन

रविवार को मोर्थ के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता वीएस खैरा ने लोक निर्माण विभाग हाईवे डिवीजन के अधिकारियों के साथ मुनिकी रेती से रुद्रप्रयाग तक बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑल वेदर रोड परियोजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से गुणवत्ता के साथ समयबद्ध काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों, निर्माणाधीन पुलों और अन्य स्थानों को देखा। अधिकारियों ने बताया कि देवप्रयाग से व्यासी के बीच जुलाई के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा ने बताया कि कुछ स्थानों पर भूस्खलन होने की आशंका है। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा दीवार की जरूरत है। यदि इन स्थानों पर दीवार लग जाती है तो इसको रोका जा सकता है। मुख्य अभियंता ने उनको क्षेत्रीय कार्यालय में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed