{"_id":"60a3bf7d8ebc3e29935616ab","slug":"charged-fees-for-vaccination-pauri-news-drn379046542","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए शुल्क लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए शुल्क लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड महामारी के संक्रमण को रोकने की दिशा में सरकार तेजी से टीकाकरण करा रही है, लेकिन टीकाकरण को लेकर जिले के विकास खंड कोट में शुल्क लिए जाने की शिकायत मिली है। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत की प्रधान ने पीएचसी केंद्र प्रभारी से शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं कोट ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी का कहना है कि टीकाकरण का किसी से कोई शुल्क नहीं लिया गया।
विकास खंड कोट स्थित पीएचसी बेतालधार में ग्रामीणों ने कोरोना टीकाकरण के लिए शुल्क लिए जाने की शिकायत ग्राम प्रधान जामरी रेखा बलूनी से की। प्रधान बलूनी ने केंद्र प्रभारी से टीकाकरण को लेकर लिए जा रहे शुल्क पर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रधान रेखा बलूनी ने बताया कि पीएचसी बेतालधार क्षेत्र के जामरी, खोला, पाली, मकलोडी, डडोगी सहित 21 गांवों के स्वास्थ्य का आधार केंद्र है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने केंद्र में कोविड टीकाकरण को लेकर 13 रुपये शुल्क लिए जाने की शिकायत की है। कहा कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर केंद्र प्रभारी से मामले में स्पष्टीकरण लिया गया है। प्रधान बलूनी ने बताया कि पीएचसी बेतालधार न्याय पंचायत जामरी में स्थित है और यह न्याय पंचायत राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की गृह न्याय पंचायत है। वहीं कोट ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक तोमर ने कहा कि कोरोना टीकाकरण को लेकर पीएचसी बेतालधार में किसी भी ग्रामीण से शुल्क नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंच रहे ग्रामीणों से ओपीडी शुल्क के रूप में 13 रुपये लिए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद यह शुल्क लेना भी बंद कर दिया गया है।