फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chardham Yatra: Transport department's preparations complete, checkpoints set up at five places

चारधाम यात्रा: परिवहन विभाग की तैयारी पूरी, पांच जगहों पर चौकियां बनाई

Mon, 28 Apr 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra: Transport department's preparations complete, checkpoints set up at five places

विज्ञापन
पौड़ी। चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए अब मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है। बुधवार से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवहन विभाग ने भी व्यवस्थाएं जुटानी शुरू कर दी है। चारधाम यात्रा रूट पर विभाग की ओर से पांच स्थानों पर चौकियों की स्थापना की गई है। जहां पर चारधाम यात्री वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।बीते साल की तरह इस साल भी देश के विभिन्न प्रांतों से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। अभी तक लाखों श्रद्धालु देव धामों के दर्शन के लिए लिए पंजीकरण करवा चुके है। ऐसे में परिवहन विभाग ने यात्रा को अपनी तरफ से भी व्यवस्थाएं जुटानी शुरू कर दी है।

विभाग ने यात्री वाहनों को चेक करने के लिए पांच स्थानों पर परिवहन विभाग की चौकियां बनाई है। गढ़वाल संभाग के आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि टिहरी के जिले के मुनिकीरेती में भद्रकाली मंदिर व तपोवन में चौकी स्थापित की गई है। देहरादून जिले के विकासनगर में कटा पत्थर, मसूरी मार्ग पर कुठाल गेट पर और रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग में यात्रा सीजन के लिए चौकी स्थापित की है। सोनप्रयाग में सटल सेवा के तहत यात्रियों की सुविधा वाहनों की व्यवस्था की गई है। जहां से गौरीकुंड तक यात्रियों को वाहन सेवा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन




प्रवर्तन दल की टीम रहेगी इन स्थानों पर तैनात



परिवहन विभाग की प्रर्वतन दल की टीम यात्रा रूट के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेगी। जहां टीम वाहनों को चेकिंग करेगी। ताकि यात्रा मार्ग पर यात्रियों को असुविधा न झेलनी पड़े। परिवहन के अधिकारियों के अनुसार कीर्तिनगर से रूद्रप्रयाग, रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग व रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग, तिलवाड़ा से मयाली और जोशीमठ से बदरीनाथ मार्ग पर प्रवर्तन दल की टीमों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed