फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chamrada Devi Temple Renovated, Idol Installed

Pauri News: चमराड़ा देवी मंदिर का हुआ नव-निर्माण, मूर्ति स्थापित

Fri, 08 May 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 08 May 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Chamrada Devi Temple Renovated, Idol Installed
देवप्रयाग। गढ़वाल के ऐतिहासिक बावन गढ़ों में सम्मिलित भरपूर गढ़ की अधिष्ठात्री देवी मां चामुंडा (चमराड़ा देवी) का नवनिर्मित मंदिर अब श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो गया है। मुन्नाखाल के समीप चामुंडांचल चोटी पर स्थित इस प्राचीन शक्तिपीठ में हाल ही में मां चामुंडा की संगमरमर से निर्मित मूर्ति को प्राण-प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया। लगभग 51 लाख रुपये की लागत से बने इस भव्य मंदिर की कुल ऊंचाई 61 फीट है। मंदिर निर्माण की यह पूरी धनराशि और संसाधन मंदिर समिति को दानदाताओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग से प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि भूगर्भीय सर्वेक्षण में इस स्थान पर तांबे के भंडार होने की संभावना भी जताई जा चुकी है। मंदिर समिति के अध्यक्ष शरत सिंह तडियाल, उपाध्यक्ष घमंड सिंह जेठूरी, सचिव महेंद्र सिंह गोसाई और कोषाध्यक्ष रमेश सिंह गोसाई ने इस सफल निर्माण के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed