फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   challanges

जेकेएसआरटीसी के नए प्रबंध निदेशक के लिए चुनौतियां भी कम नहीं

विज्ञापन
challanges
जम्मू। कोरोना संकट में वित्त घाटे और चुनौतियों से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम (जेकेएसआरटीसी) को नया प्रबंध निदेशक (एमडी) मिल गया है। पूर्व उपायुक्त किश्तवाड़ और जेकेएसएसबी के सदस्य अंग्रेज सिंह राणा को नया एमडी नियुक्ति किया गया है। परिवहन निगम ने पिछले एक साल में चार एमडी देखे हैं, यानी हर चार से पांच महीने में एमडी का तबादला हो रहा है। इसका असर निगम की कार्यप्रणाली के साथ कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ रहा है। हर बार नए एमडी के आने से निगम की पहली वाली योजनाएं लागू नहीं हो पा रही हैं। वर्कशाप में सुधार, बेड़े में नई बसों को शामिल करना, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जर सहित अन्य योजनाएं लागू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

ये हैं चुनौतियां
नए एमडी के सामने अब निगम को वित्तीय रूप से मजबूत करने के साथ अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार और कर्मचारियों की वेतन की समस्या का हल करना बड़ी चुनौती होगी। डिजीटल युग में परिवहन निगम के पास ई-टिकट की कोई सुविधा नहीं है। परिवहन निगम के पास वर्कशाप की कमी बसों के रखरखाव में बड़ी अड़चन है। निगम की वर्कशाप में मशीनरी के साथ कर्मचारियों की भी कमी है। कोरोना संकट में दिन रात काम करने वाले परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। परिवहन निगम ने पिछले वर्ष चिनाब वैली और गुरेज के लिए नए बसें खरीदी थीं। बसें खरीदने के लगभग एक साल बाद भी निगम इन्हें सड़क पर नहीं उतार पाया है। ऐसे में नए एमडी को इन चुनौतियां से पार पाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed