{"_id":"5ed67dec8ebc3e90591e56e5","slug":"census-work-closed-four-subal-workers-removed-pauri-news-drn345990558","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना कार्य बंद, चार उपनल कर्मी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना कार्य बंद, चार उपनल कर्मी हटाए
विज्ञापन
जिले में जनगणना-2021 का कार्य बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कार्य रुकने के बाद राज्य जनगणना निदेशालय के निर्देश पर चार उपनल कर्मियों को भी हटा दिया गया है।
बीती मार्च से यहां जनगणना-2021 का चरणवद्ध कार्यक्रम शुरु किया गया था। डाटा एंट्री कार्य के लिए उपनल के माध्यम से एक युवक और तीन युवतियों को भर्ती किया गया था। इसी बीच लॉकडाउन घोषित हो गया। उपनल कर्मियों से जनगणना की डाटा एंट्री के साथ ही कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम में भी कार्य लिया गया।
अब राज्य जनगणना निदेशालय देहरादून ने काम रोकने और इसमें लगे उपनल कर्मियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उधर, उपनल कर्मियों ने हटाए जाने पर रोष जताया और नियुक्ति से लेकर अभी तक तीन माह के सेवा कार्य का मानदेय भी न मिलने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
जनगणना कार्य में सेवारत चार उपनल कर्मियों को हटाने और कार्य बंद किए जाने को लेकर रिपोर्ट राज्य जनगणना निदेशालय को भेज दी गई है। - डॉ. एसके बरनवाल, एडीएम