{"_id":"5f62805c8ebc3e2cc4237d40","slug":"ceasefire-violation-shrinagar-news-jmu218838828","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने गुरेज सेक्टर में दागे गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने गुरेज सेक्टर में दागे गोले
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में पाकिस्तान ने सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे। वहीं सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को गुरेज सेक्टर के बगतोर इलाके में सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गोलाबारी शुरू की। मोर्टार दागने के साथ एमएमजी और छोटे हथियारों से भी गोलाबारी की।
बता दें, बीते दिन सेना ने गुरेज सेक्टर के बुधाब में आतंकी घुसपैठ नाकाम करने का दावा किया था। जवाबी कार्रवाई पर आतंकी वापस भाग निकले थे। सेना ने इलाके से 1 असाल्ट राइफल, 4 मैगजीन और 135 कारतूस, 3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 120 कारतूस, 1 जीपीएस आदि बरामद किया था।