फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cbse intermediate exam results Uttarakhand

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्टः केंद्रीय विद्यालय व देवभूमि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत

Mon, 13 Jul 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Cbse intermediate exam results Uttarakhand
केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्राचार्य जेपी डोभाल ने बताया कि सभी 30 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय में ऋषभ रावत 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे। ऋषभ ने रसायन विज्ञान में 100 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

रेनबो पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 95.50 प्रतिशत रहा। विद्यालय मेेें 89 परीक्षार्थियों में से 85 उत्तीर्ण हुए हैं। यहां 97.4 फीसदी अंकों के साथ रोहित पुंडीर टॉपर रहे। फिजीकल एजुकेशन में रोहित के 100 अंक हैं। देवभूमि पब्लिक स्कूल नकोट के अभिसार काला ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय में 67 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। श्री गुरुराम पब्लिक स्कूल श्रीनगर में 168 छात्र-छात्राओं में से 162 उत्तीर्ण हुए हैं। यहां 95 प्रतिशत अंकों के साथ ऋतेश डिमरी अव्वल रहे।
विज्ञापन

- ग्रेजुएशन पर है रोहित का ध्यान
श्रीनगर। बिना ट्यूशन बेहतर प्रदर्शन करने वाले रोहित पुंडीर दिल्ली विवि में दाखिला लेना चाहते हैं। रोहित के पिता वीरेंद्र पुंडीर का देहांत दो साल पूर्व केरल में हो गया था। उनकी माता रोशनी देवी गृहणी है। रोहित ने बताया कि वह रोजाना सात घंटे पढ़ाई कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- थल सेना है अभिसार का लक्ष्य
श्रीनगर। 97.20 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास के छात्र अभिसार काला भारतीय थल सेना में जाना चाहते हैं। वर्तमान में वह एनडीए की लिखित प्रवेश परीक्षा में सफल रहे हैं। अगले सप्ताह उनका भोपाल में इंटरव्यू और अन्य परीक्षा (एसएसबी) है। अभिसार को फुटबाल खेलना पसंद है। अभिसार के पिता अनिल काला शिक्षक थे। जबकि उनकी माता अनीता काला एक विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।

-- इंजीनियरिंग फील्ड में जाएंगे ऋषभ
श्रीनगर। ऋषभ ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ शहर में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनके पिता नरेंद्र सिंह रावत पीडब्लूडी में एकाउंट अफसर हैं। जबकि माता मीना रावत गृहणी हैं। ऋषभ जेईई-एडवांस की तैयार कर रहे हैं। वह इंजीनियरिंग फील्ड में जाना चाहते हैं।
श्रीनगर के टॉप फाइव
छात्र प्रतिशत स्कूल
रोहित पुंडीर 97.40 रेनबो स्कूल
अभिसार काला 97.20 देवभूमि स्कूल
ऋषभ रावत 96.60 केंद्रीय विद्यालय
आंकाक्षा चमोली 96.40 रेनबो स्कूल
अजीत जोशी 96.00 रेनबो स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed