{"_id":"69fde4f3277e8233660f563b","slug":"cath-lab-service-launched-for-the-first-time-at-base-hospital-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122514-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बेस अस्पताल में पहली बार शुरू हुई कैथ लैब सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बेस अस्पताल में पहली बार शुरू हुई कैथ लैब सेवा
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक कार्डियो कैथ लैब में पहली बार हृदय रोगियों का सफल उपचार शुरू हो गया है। शुक्रवार को कैथ लैब में तीन मरीजों की सफल एंजियोप्लास्टी की गई, जबकि एक मरीज को पेसमेकर लगाया गया। सभी मरीजों का उपचार आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया गया। पहला ऑपरेशन देवप्रयाग से आए 60 वर्षीय व्यक्ति का किया गया। इसके अलावा एक मरीज ऊखीमठ तथा दो महिला मरीज चमोली जिले से उपचार के लिए पहुंचे थे। कैथ लैब में उपचार शुरू होने से पहले पं. विभोर बहुगुणा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय सहित चिकित्सक, टेक्नीशियन और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। दून अस्पताल से पहुंचे वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय ने बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी का संचालन करते हुए 30 से अधिक हृदय रोगियों की जांच की। मरीजों के इको, टीएमटी सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए गए और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए विशेषज्ञ टीम लगातार तैनात है। टीम में डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. गीतांशु कपूर, टेक्नीशियन शिव चरण, दिनेश, सूरज तथा नर्सिंग अधिकारी ज्ञानेंद्र, अमित, आकाश, गीता, मनोज और सनी शामिल रहे।
-- -- --
डेढ़ साल पहले स्थापित हो गई थी कैथ लैब
3 मई को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों की बैठक में श्रीनगर बेस अस्पताल में डेढ साल पहले स्थापित कैथ लैब को जल्द संचालित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कीं और शुक्रवार से कैथ लैब में हृदय रोगियों का इलाज शुरू हो गया। बता दें कि बेस अस्पताल में कैथ लैब की स्थापना 19 जुलाई 2024 को हो गई थी, लेकिन अब जाकर यहां नियमित रूप से हृदय संबंधी जटिल उपचार शुरू हो पाए हैं।
-- -- --
गढ़वाल क्षेत्र के लिए बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धि : प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि बेस अस्पताल में कैथ लैब सेवा शुरू होना पूरे गढ़वाल क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि यहां अब हृदय रोगियों को ओपीडी से लेकर एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस सेवा का और अधिक विस्तार किया जाएगा, ताकि गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी समय पर बेहतर हृदय चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
-- --