फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case named in case of theft in two houses

दो मकानों में चोरी के मामले में नामजद मुकदमा

Mon, 05 Sep 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Case named in case of theft in two houses
बुआखाल के समीप स्थित गहड़गांव में बीते शनिवार रात को दो मकानों में हुई चोरी के मामले में राजस्व पुलिस ने नामजद मुकदमा किया है। राजस्व पुलिस को घटना स्थल से आरोपी का आधार कार्ड मिला है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बुआखाल के समीप गहड़गांव में चोरों ने बीते शनिवार को सत्तावन सिंह बिष्ट के मकान से नकदी व दो सोने की अंगूठी व पुराने बर्तन चोरी हुए थे। साथ ही उनके मकान से सटे उनके भाई शैलेंद्र सिंह बिष्ट के यहां से पुराने तांबे व पीतल के बर्तन चुराए गए थे। जांच के दौरान राजस्व पुलिस को मौके से एक आधार कार्ड व फोन मिला है। राजस्व उपनिरीक्षक पैडुलस्यूं-3 सतेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आधार कार्ड सतेंद्र सिंह के नाम का है जिसका पता हरिद्वार का है। सतेंद्र सिंह का गृहक्षेत्र बीरोंखाल के चोरखिंडा गांव है। वह वाहन चालक है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि सतेंद्र सिंह के खिलाफ चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed