फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case filed against those who set fire in the forest

Pauri News: जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who set fire in the forest

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में जंगल में आग लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस साल फॉरेस्ट फायर के तहत दर्ज हुआ यह पहला मामला भी है। बताया जा रहा है कि बीते देर शाम शरारती तत्वों ने सर्किट हाउस क्षेत्र से सटे चीड़ के जंगल में आग लगा दी। धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। जिस पर फायर विभाग ने आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि लोगों की सूचना पर पहुंची फायर पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत फोरेस्ट फायर के मामले में इस साल का पहला मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। बताया कि पुलिस जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से ऐसे शरारती तत्वों की पहचान करने की अपील की है। वहीं सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी के रेंज अफसर भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वनाग्नि की यह घटना नाप खेतों में हुई है। बताया कि फिलहाल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में वनाग्नि की कोई घटना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed