फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case against the dumper driver who hit the scooty

स्कूटी को टक्कर मारने वाले डंपर चालक के खिलाफ केस

Tue, 06 Sep 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Case against the dumper driver who hit the scooty
रविवार को कीर्तिनगर क्षेत्रांतर्गत मढ़ी चौरास में डंपर और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार दो बुजुर्गों की मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने एक मृतक के भाई की शिकायत पर चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

गत चार सितंबर को डंपर की टक्कर से छाप गदेरा मोड़ चौरास में स्कूटी चालक जगदीश (62) पुत्र सरदार सिंह और पीछे बैठे लक्ष्मण सिंह (62) पुत्र बाग सिंह दोनों निवासी ग्राम घरगांव थाना कीर्तिनगर घायल हो गए थे। दोनों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को मृतक जगदीश के भाई सुरेंद्र बिष्ट ने कोतवाली कीर्तिनगर में डंपर चालक राकेश पुत्र अंबाराम निवासी ग्राम नांदिया कला तंसील ओसिया, जिला जोधपुर (राजस्थान) हाल निवासी नैथाणा चौरास मंगसू के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि जगदीश और लक्ष्मण निग्याणा से थापली जा रहे थे। मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। एसएसआई धनराज बिष्ट ने बताया कि आरोपी डंपर चालक राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed