{"_id":"60ef134e8ebc3e741112e8fd","slug":"case-against-married-woman-s-husband-and-mother-in-law-pauri-news-drn3844592172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के पति व सास के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के पति व सास के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच पाबौ चौकी प्रभारी को सौंप दी गई है।
विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत भट्टी गांव स्थित ग्वाड़ीगाड़ गांव की विवाहिता रश्मि पोखरियाल (28) पत्नी नागेंद्र पोखरियाल का शव गत मंगलवार को घर के कमरे की छत पर पंखे के हुक से फंदे पर लटका मिला। पुलिस चौकी पाबौ ने घटना की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा दिया था। बुधवार को मामले में विवाहिता के भाई अंकित कुमार बमराड़ा ने पुलिस को बहन के उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई। एसएसआई महेश रावत ने बताया कि विवाहिता के पति नागेंद्र पोखरियाल व सास सुशीला पोखरियाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी पाबौ सूरत शर्मा को सौंप दी गई है। एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।