{"_id":"5ed3c2408ebc3e9030601224","slug":"case-against-former-head-of-death-interest-for-threatening-to-kill-pradhan-pauri-news-drn345799097","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को जान से मारने की धमकी के आरोप में ब्यासी के पूर्व प्रधान पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान को जान से मारने की धमकी के आरोप में ब्यासी के पूर्व प्रधान पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलीसैण क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्यासी के पूर्व प्रधान पर मुकदमा दर्ज हो गया है। उन पर वर्तमान प्रधान को जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज का आरोप है, जिसके बाद वर्तमान प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को ब्यासी में मनरेगा का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच पूर्व प्रधान भगत सिंह ने कार्य स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य प्रभावित करने की कोशिश की। आरोप है कि ग्राम प्रधान गोविंद सिह ने विरोध किया तो पूर्व प्रधान ने अभद्रता शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्रधान गोविंद सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। तहरीर में बताया कि इससे पहले भी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन को क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने पर भगत सिंह ने अपना ताला जड़ दिया था। स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद उसे खोला गया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह के अभद्र व्यवहार के खिलाफ ग्राम पंचायत ने निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के मुताबिक पूर्व प्रधान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।