{"_id":"65b269bb22c8561b84042c56","slug":"cards-distributed-to-new-voters-oath-taken-to-vote-pauri-news-c-51-1-pri1002-102838-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नए मतदाताओं को बांटे कार्ड, मतदान की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नए मतदाताओं को बांटे कार्ड, मतदान की दिलाई शपथ
Thu, 25 Jan 2024 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
गौचर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए जीआईसी के छात्र ।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गढ़वालभर में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर मतदान के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गढ़वालभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम ने जहां नए मतदाता, दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं समेत अफसरों को मतदान की शपथ दिलाई वहीं नए मतदाताओं को वोटर कार्ड बांटे। इस दौरान मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया।
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दिव्यांग राखी, राजेंद्र सिंह व कांता प्रसाद, बुजुर्ग मतदाता में भगवान वर्मा, गयाली देवी, जबकि 18 साल की आयु पूरी करने वाले हर्षिता रावत व अनंत बिष्ट को सम्मानित किया। वहीं जीजीआईसी की छात्राओं व नवांकुर नाट्य समूह ने आओ मतदान करें की थीम पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जीआईसी जगतेश्वर के छात्र-छात्राओं ने मतदान अवश्य करें की प्रस्तुति दी। जीआईसी चोलूसैंण के आयुष व अमन ने जागर शैली में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बाल साहित्यकार मनोहर चमोली ने किया। वहीं पीजी कॉलेज थलीसैंण के मतदाता जागरूकता ने युवाओं को मतदान का महत्व बताया। शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र यादव ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मतदान की शपथ दिलाई। जबकि डिग्री कालेज पाबौ में युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता की शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र में हम सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वीप के तहत जिला आइकन व रंगकर्मी लखपत सिंह राणा ने मतदाता जागरूकता पर आधारित कविता आया जी आया सामान्य निर्वाचन-2024 आया सुनाई।
विज्ञापन
ईवीएम के जरिये वोट डालने का दिया प्रशिक्षण
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/गौचर/गैरसैंण। कर्णप्रयाग के तहसील परिसर में नए मतदाताओं को ईवीएम के जरिये वोट डालने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, जीआईसी नारायणबगड़, भगवती, चोपता, असेड़-सिमली, पैतोली, सणकोट, जनता इंटर कालेज झिझोंणी-बुडेरा, आदर्श प्राथमिक विद्यालय चोपता समेत सभी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली। वहीं, गौचर में जीआईसी में बीएलओ बीरेंद्र नेगी ने छात्रों को मतदान की जानकारी दी। छात्रों ने मुख्य बाजार में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। गैरसैंण के रामलीला मैदान में विधायक अनिल नौटियाल ने मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष महावीर रावत, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल, रामचंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में प्रभारी प्राचार्य डाॅ. एमएस कंडारी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के विकास एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के वोट डालने की शपथ दिलाई।
बिना प्रलोभन के लोकतंत्र की मजबूती को करें मतदान
नई टिहरी/नरेंद्रनगर/थत्यूड़। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मियों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। कहा कि सभी लोग निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समेत अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना शत-प्रतिशत मतदान करें। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम के के मिश्र, एएसपी जेआर जोशी, एसई मुकेश परमार, एसपीओ श्याम सिंह आदि मौजूद थे। नरेंद्रनगर में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने रैली निकाली। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट शंभू नाथ सेठवाल, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद, डॉ. राजपाल रावत, डॉ. नताशा, डॉ. सोनी तिलरा, बिजेंद्र कोटियाल, सरिता कोठियाल, उषा कैंतुरा, पीयूष काला, डीके शर्मा आदि मौजूद थे। दूसरी, ओर थत्यूड़ के हटवाल गांव में गोष्ठी हुई जिसमें नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक अनिल हटवाल ने मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर निर्मला हटवाल, रेखा देवी, प्रीति देवी, सीता देवी, बचन सिंह आदि मौजूद थे।