फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cardiologist services started in Base Hospital

बेस अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं शुरू

Thu, 10 Mar 2022 04:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
Cardiologist services started in Base Hospital
मेडिकल कॉलेज के टीचिंग बेस अस्पताल श्रीकोट में बृहस्पतिवार से हृदय रोग संबंधी ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। दून मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डा. अमर उपाध्याय यहां हर महीने के दूसरे बृहस्पतिवार को ओपीडी संचालित करेंगे। कार्डियोलॉजी सेवाओं के पहले दिन चार रोगियों ने अपनी जांच कराई, जबकि मरीजों को ईको की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

अब पर्वतीय क्षेत्र के हृदय रोगियों को देहरादून आदि के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जनपद पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी जिले के हृदय रोगियों को बेस अस्पताल में सेवाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, जिसके तहत पहले चरण में महीने के दूसरे बृहस्पतिवार को दून के कार्डियोलॉजिस्ट यहां आकर हृदय रोगों की जांच करेंगे। साथ ही हर सप्ताह मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भी हृदय रोग संबंधी जांच कर कार्डियोलॉजिस्ट से परामर्श के बाद उपचार दे सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार से बेस अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। फिलहाल महीने के दूसरे सप्ताह ही दून मेडिकल कॉलेज से यहां आकर कार्डियोलॉजिस्ट ओपीडी संचालित करेंगे। इसके अलावा मरीजों को ईको की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कार्डियोलॉजिस्ट डा. अमर उपाध्याय ने कहा कि पहाड़ के हृदय रोगियों को बेस अस्पताल में ही उपचार की सुविधा के लिए ओपीडी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वह 2012 में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed