फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Camp 85 donated blood

Pauri News: शिविर 85 ने किया रक्तदान

Thu, 06 Nov 2025 11:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 06 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Camp 85 donated blood
श्रीनगर। बेस अस्पताल श्रीकोट के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए मुस्लिम समाज श्रीनगर की ओर से बैकुंठ चतुर्दशी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 युवाओं और युवतियों ने रक्तदान किया, जबकि ब्लड बैंक में स्टोरेज की समस्या के कारण करीब 50 इच्छुक रक्तदाता रक्तदान नहीं कर सके। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश ने बताया कि युवाओं में रक्तदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। ब्लड बैंक की सीमित भंडारण क्षमता के कारण कई लोग रक्तदान नहीं कर पाए। उन्होंने भविष्य में ब्लड बैंक की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान केएन मैठाणी, प्रदीप तिवारी, दिनेश असवाल, वासुदेव कंडारी, हिमांशु अग्रवाल, सूरज घिल्डियाल, बीरेंद्र नेगी, अनिल स्वामी, संजय फौजी, कुशलनाथ, राजीव विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed