फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Calling for the protection of forests by running a poster campaign

पोस्टर अभियान चलाकर किया जंगलों की सुरक्षा का आह्वान

Fri, 02 Apr 2021 04:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Calling for the protection of forests by running a poster campaign
युवा कांग्रेसियों ने पोस्टर अभियान चलाकर लोगों से जंगलों को आग से बचाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जंगलों को आग से बचाने के लिए पोस्टर अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने वन नहीं तो जल नहीं, वन बचेंगे तो हम बचेंगे जैसे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जंगलों की आग के प्रति जागरूक किया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष नितिन रावत ने कहा कि विगत पांच-छह माह से लगातार पूरे गढ़वाल क्षेत्र के जंगल आग से धधक रहे हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट ने कहा कि जंगलों की आग से पर्यावरण के साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जल स्रोत सूख रहे हैं। जंगल इसी तरह जलते रहे तो हमें बड़ी आपदाओं से जूझना पड़ सकता है। इसलिए हमें जंगलों को बचाने के लिए एक जुटकर होकर प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, संजना गुजराल, मुकुल पंवार, आकाश रावत, अमन, गोपाल, दीपक नौटियाल, पौरस रावत आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed