{"_id":"66f989b94fa87fd83503d339","slug":"business-council-will-protest-against-garbage-disposal-fee-pauri-news-c-5-1-gkp1010-513746-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: व्यापार सभा करेगी कूड़ा निस्तारण शुल्क का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: व्यापार सभा करेगी कूड़ा निस्तारण शुल्क का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में व्यापार सभा की बैठक में व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण शुल्क का विरोध करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन को भवन कर सहित अन्य शुल्क दिए जाते हैं, इसके बावजूद व्यापारियों से कूड़ा निस्तारण शुल्क अलग से लिया जा रहा है। इसके अलावा व्यापार सभा ने बाजार सज्जा की व्यवस्था स्वयं के स्तर पर करने का फैसला भी किया।रविवार को हुई व्यापार सभा की बैठक में संरक्षक वीरेंद्र रावत ने कहा कि टैक्सी का संचालन देवप्रयाग रोड पर मधुवन पर स्थायी रूप से की जाए। व्यापारियों ने बस अड्डे की खराब स्थिति को देखते हुए पार्किंग व टैक्सी स्टैंड शिफ्ट किया जाए। इस दौरान फल, सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट चस्पा करने, संडे मार्केट लगाए जाने, दुकानों को सजाने के लिए व्यापारियों को प्रोत्साहित करने, सिटी बस का संचालन बुआखाल तक किए जाने की इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही स्थानीय लोगों को ही लाइसेंस जारी करने व बाजार की समयावधि रात 9 बजे तक ट्रायल के तौर पर बढ़ाने की बात कही। बैठक में विमल वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से जिन कार्यों का समाधान होना है, उसको लेकर जल्द प्रशासन से वार्ता की जाएगी।