फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bus service started from Srinagar to Delhi

Pauri News: श्रीनगर से दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा

Thu, 01 Jan 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 01 Jan 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Srinagar to Delhi
फोटो
विज्ञापन

जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी
शाम को श्रीनगर से जाएगी बस, पहले दिन 10 सवारियां हुईं रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नए साल पर श्रीनगर और आसपास के लोगों को परिवहन निगम ने बड़ी सौगात दी है। जनता की मांग को देखते हुए नए साल के पहले दिन श्रीनगर डिपो ने श्रीनगर-दिल्ली सीधी रात्रि बस सेवा की शुरुआत कर दी है। पहले दिन 10 सवारियां दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस सेवा के शुरू होने से अब यात्रियों को दिल्ली के सफर में आसानी होगी।

श्रीनगर डिपो के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि जनता लंबे समय से सीधे श्रीनगर से दिल्ली तक की बस सेवा की मांग कर रहे थे। यह बस रोजाना शाम को रवाना होगी। पहले दिन बृहस्पतिवार को श्रीनगर से बस शाम 4:30 बजे रवाना हुई, हालांकि इसका नियमित समय शाम 4:00 बजे है। श्रीनगर से रवाना होने के बाद यह बस ऋषिकेश बस अड्डे पर करीब 15 से 20 मिनट रुकेगी और हरिद्वार बस अड्डे से होते हुए सुबह 3:00 से 4:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह बस अगली सुबह 7:00 बजे श्रीनगर के लिए रवाना होगी। दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक बस श्रीनगर पहुंच जाएगी और फिर शाम को दोबारा दिल्ली के लिए तैयार होगी। अशोक काला ने बताया कि बस सेवा के पहले दिन प्रचार-प्रसार कम होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी कम थी। इसलिए पहले दिन बस में 10 सवारियां दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस बस के लिए टिकट ऑफलाइन है। बाद में इसे ऑनलाइन भी कर दिया जाएगा। समाजसेवी अनिल स्वामी ने इस सेवा के शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम लोग लंबे समय से इस बस सेवा के लिए प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed