फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bullet with fake number plate seized, case registered

Pauri News: फर्जी नंबर प्लेट लगी बुलेट को किया सीज, मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bullet with fake number plate seized, case registered
श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बुलेट मोटर साइकिल को सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक शेखमोफिजउद्दीन निवासी श्रीनगर को रोका गया। इस दौरान चालक से डीएल, आरसी व अन्य कागज मांगे गए, लेकिन उसके पास कोई भी कागजात मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, कागज न होेने पर उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर ही सीज किया गया। कहा, कोतवाली श्रीनगर पर जब बुलेट मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के बारे में जानकारी की गई तो उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर पर एक कार पंजीकृत पाई गई। जिस पर धोखाधड़ी के आशय से किसी अन्य वाहन की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट का प्रयोग कर वाहन को चलाए जाने पर चालक शेखमोफिजउद्दीन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed